चित्तौड़गढ़ में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 रविवार को जिला मुख्यालय के पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। यह परीक्षा एक ही पारी में ली गई। परीक्षा के लिए कुल 1469 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। इनमें से 1422 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे, जबकि 47 कैंडिडेट उपस्थित नहीं हुए। इस तरह कुल उपस्थिति 96.80 प्रतिशत रही। सुबह 11 बजे से शुरू हुई एंट्री, 1:30 बजे तक मिला प्रवेश परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11:00 बजे से शुरू कर दी गई थी। सभी कैंडिडेट्स को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। एंट्री के दौरान सभी कैंडिडेट्स को निर्धारित नियमों का पालन करना पड़ा। कड़ी जांच और बायोमेट्रिक के बाद मिला अंदर प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर कैंडिडेट्स को अंदर जाने से पहले जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इन पांच केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा जिला मुख्यालय पर शहीद मेजर नटवर स्कूल, सेंती स्थित गवर्नमेंट स्कूल, पॉलिटेक्निकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और सिटी गर्ल्स स्कूल में परीक्षा आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा ली गई और कैंडिडेट्स ने तय समय में पेपर दिया।
