चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी मंदिर में आज होली का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में ठाकुर जी के साथ भक्तजन गुलाल की होली खेल रहे हैं और चारों ओर भक्ति व उल्लास का वातावरण बना हुआ है। इससे पूर्व राजभोग आरती के बाद सांवलिया सेठ चांदी के रथ में नगर भ्रमण पर निकले। ठाकुर जी कस्बे में जहां-जहां जाएंगे, वहां भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इससे पूर्व सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सभी लोग ठाकुर जी के दर्शन कर उनके साथ होली खेलने का आनंद ले रहे हैं। मंदिर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंज रही है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है। फोटो- वीडियो क्रेडिट: रमेश मेघवाल पल- पल की अपडेट्स के लिए पढ़िए लाइव ब्लॉग
