चिड़ावा शहर के मूल निवासी वास्तु ज्योतिषाचार्य अमित शर्मा को सर्व ब्राह्मण एकता मंच, झुंझुनू का वरिष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय संयोजक अशोक शर्मा और सहसंयोजक अनिल जैमन की अनुशंसा पर की गई है। अमित शर्मा की इस नियुक्ति पर विप्र बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। विभिन्न पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। बधाई देने वालों में युवा जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा मंडावा, जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा, महामंत्री गौरव माटोलिया, मनोज सहल, मोहित शर्मा, संजय शर्मा, तथा जिला कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जुगल किशोर शास्त्री पाटोदा शामिल हैं।
