भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित विकास रथ यात्रा का भरतपुर विधानसभा के चिकसाना मंडल में बुधवार को स्वागत किया गया। मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली मुख्य अतिथि रहे। जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर गौड़, मुकेश बिलौठी, जघीना मंडल अध्यक्ष जितेंद्र फौजदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। रथ यात्रा का उंदरा व इकरन पंचायतों में विधि-विधान से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे।
