ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुकी चांदी में इस हफ्ते कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में उन लोगों के लिए निवेश का मौका बन सकता है, जिन्हें कीमत गिरने का इंतजार है। वहीं, सोने की कीमत में निखार जारी रहने की संभावना है। एनालिस्ट्स का मानना है कि सेफ-हेवन डिमांड और US फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में नरमी की उम्मीदों के चलते गोल्ड प्राइस चढ़ सकते हैं। जबकि चांदी में जबरदस्त रैली के बाद अब स्थिरता देखी जा सकती है।