चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस साल ही इसकी कीमतें सोने से ज्यादा बढ़ी हैं, लेकिन एक्सपर्ट इसे सिर्फ चकाचौंध मान रहे हैं। उनके मुताबिक इस साल भले ही चांदी की कीमत में 43% की शानदार तेजी देखी गई, यह आकर्षक लग सकता है पर निवेश के लिहाज से अभी सही समय नहीं है। सोने की कीमत में 37% की दर से बढ़ोतरी हुई है। दोनों की तेजी का अंतर देखने के बाद चांदी के मजबूत प्रदर्शन ने उन निवेशकों को आकर्षित किया, जो पहले सोने को एक सुरक्षित निवेश मानते थे। हालांकि, विशेषज्ञ कह रहे हैं कि चांदी में एक साथ पूरा पैसा निवेश करना सही नहीं हैं। क्योंकि चांदी में अत्यधिक अस्थिरता है, जिससे इसकी ऊंची कीमतों लंबे समय तक बरकरार नहीं रह पाएंगी।
