High Return Silver ETF: आम निवेशकों के लिए चांदी ‘डॉन’ जैसी हो गई है, जिसे पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता जा रहा है। चांदी की कीमत 2 लाख रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। पिछले महीने की शुरुआत में जब इसके दाम डेढ़ लाख के आसपास थे, तब भी आम निवेशकों को यह महंगी लगती थी और अब तो इसमें निवेश का ख्याल भी उनके लिए महंगा हो गया है। कमोडिटी एक्स्पर्ट्स की मानें तो चांदी की मजबूती आगे भी जारी रह सकती है।
