भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक चलती पिकअप में आग लग गई। ड्राइवर ने पिकअप से दूर भाग कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर भरतपुर से केले उतारकर धौलपुर जा रहा था। इस दौरान अचानक पिकअप में शॉर्ट सर्किट हुआ। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से लगी पिकअप में आग रूपवास थाने के कांस्टेबल लेखराज सिंह ने बताया- घटना बर-पीपर मोड़ की है। नन्हे गुर्जर निवासी फतेहबाद धौलपुर से भरतपुर केले उतारने के लिए गया था। केले उतारकर नन्हे वापस धौलपुर आ रहा था। इस दौरान अचानक पिकअप में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद चलती पिकअप में आग लग गई। ड्राइवर ने भागकर बचाई जान नन्हे ने पिकअप रोकी और उतरकर भागा और अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद पिकअप से आग की लपटें निकलने लगी। नन्हे ने रूपवास पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने पाया आग पर काबू दमकल की गाड़ी ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। पिकअप के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया। साथ ही पिकअप के चारों टायर जल गए। पुलिस ने पिकअप को सड़क से हटाकर साइड करवाया। इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास , भरतपुर
