जयपुर के फुलेरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसल गया। वह स्टेशन पर पानी की बोतल भरने गया था। इतने में ट्रेन की स्पीड बढ़ गई। इस पर वह भागते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिरने वाला था। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला हेड कॉन्स्टेबल की सतर्कता से उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ की महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज भाकर ने तुरंत दौड़कर उसे पकड़ लिया और प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरा मामला फुलेरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। ट्रेन नंबर 19031 योगा एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान हादसा हुआ। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। यात्री के भागते हुए ट्रेन में चढ़ने और महिला हेड कॉन्स्टेबल के बचाने की देखें PHOTOS पानी भरकर लौटते समय बिगड़ा संतुलन
आरपीएफ निरीक्षक सुरेश मीणा ने बताया- ग्रामीण वेशभूषा में एक यात्री प्लेटफॉर्म पर लगे नल से पानी की बोतल भरकर वापस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की स्पीड बढ़ गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच यात्री गिरने वाला था। तभी ड्यूटी पर तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज भाकर ने बिना देर किए उसे पकड़कर बाहर खींच लिया। साथ ही ट्रेन मैनेजर को संकेत देकर गाड़ी रुकवाई गई। इसके बाद सहमे हुए यात्री को सुरक्षित तरीके से कोच में बैठाया गया। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने महिला कांस्टेबल की सतर्कता और साहस की सराहना की।
………. यह खबर भी पढ़ें… जयपुर की छात्रा चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी, मौत;VIDEO:MP में पानी लेने उतरी थी, बचाते वक्त यात्री घायल; बेंगलुरु के नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ती थी मध्यप्रदेश के बैतूल में चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से जयपुर की छात्रा की मौत हो गई। उसे बचा रहा एक यात्री भी घायल हो गया। छात्रा पानी की बोतल लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी। हादसा जुलाई 2025 को हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)