अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने पूर्व महासचिव चंपत राय की गिरफ्तारी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी माफी मांगने को कहा है. कांग्रेस का आरोप है कि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई और ट्रस्ट ने पारदर्शिता नहीं बरती. वहीं, ट्रस्ट चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर दान व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर चुका है.