ब्यावर विधानसभा क्षेत्र की वर्ष 2003 की कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व पीसीसी सदस्य चंद्रकांता मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर ब्रह्मानंद धाम के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित लोगों ने चंद्रकांता मिश्रा के चित्र पर पुष्पहार अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानक डाणी थे, जबकि ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पारस पंच विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व प्रत्याशी मनोज चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इसिका जैन, सेवादल के विक्रम सोनी, एनएसयूआई के जयदीप सिंह रावत, पीसीसी सदस्य सहदेव सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार और जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह भाटी भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे। विकास कार्यों को किया याद
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मानक डाणी ने चंद्रकांता मिश्रा द्वारा कांग्रेस पार्टी और ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों को याद किया। उन्होंने मिश्रा को एक कर्मठ और समर्पित नेता बताया। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने कहा कि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के बीच सेवा और समर्पण की भावना से काम किया, और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है। पति ने अनुभव किए साझा
ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा ने अपने संबोधन में चंद्रकांता मिश्रा के व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताया। उनके पति ओमप्रकाश मिश्रा ने अपने साथ बिताए जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें ईमानदार और सरल व्यक्तित्व का धनी बताया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने उन्हें मगरा क्षेत्र का मजबूत स्तंभ बताया। कार्यक्रम में अजमत काठात, मनोज चौहान, धर्म सिंह भाटी, गंगा रावत, अमीना बानो, शैलेंद्र काठात, पप्पू काठात, भेर सिंह रावत, सोवनिया, वीरेंद्र सिंह पवार, अमीन काठात, पूर्व प्रधान गणपत सिंह, मोती सिंह रावत, धर्मेश रिणवा, सोहन मेवाड़ा, राजेंद्र शर्मा, शंभूदयाल व्यास, मनोज व्यास, सी.पी. अग्निहोत्री, रमेशचंद्र दाधीच, कैलाशचंद्र मिश्रा, सुनील व्यास, मनोज शर्मा, हरिराम मेघवाल और पुष्पांजलि पारीक सहित अनेक वक्ताओं ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
