चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र पर मामूली कहासुनी के बाद 15-20 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक माह बाद मामले में यूनिवर्सिटी के एक अन्य छात्र सहित 15-20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीयू यूनिवर्सिटी घड़ूआं में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र लुधियाना निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को घर जाते समय बस में ​यूनिवर्सिटी के ही छात्र शिवम से गाली देने पर विवाद हुआ था। अगले दिन, 11 सितंबर को यूनिवर्सिटी में शिवम ने उसे बाहर बुलाया और माफी मांगने को कहा। मना करने पर वह और उसके 15-20 दोस्तों ने बेसबॉल बैट व अन्य वस्तुओ से से हमला कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट मिलने में एक माह लगे अमन के दोस्त अनीश, गोपाल और हर्षित ने उसे बचाया। बेहोशी की हालत में अमन को सिविल अस्पताल, खरड़ पहुंचाया। जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट लगभग एक महीने बाद मिली। रिपोर्ट के अनुसार, मामले में घातक हथियार से जानलेवा चोट साबित नहीं हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम और अन्य 15-20 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।