चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने पदभार संभाल लिया है। वह वीरवार की सुबह यहां पहुंचे थे और पदभार संभालने के साथ ही काम भी शुरू कर दिया है। इस दौरान सीबी ओझा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से दी गई इस जिम्मेदारी को तहे दिल से निभाएंगे। वह किसी भी विभाग की नादरशाही और गलत काम को प्रवान नहीं करेंगे। सभी विभागों के अधिकारियों को साफ कह दिया गया है कि वह अपने काम को ईमानदारी और पारदर्शिता से करें। सभी टेंडर की फाइलें बिल्कुल साफ स्पष्ट होनी चाहिए। किस काम पर कितना पैसा लगना है, इसका ब्योरा फाइल में होना चाहिए, यानिकी हर बात प्वाइंट में होनी चाहिए कि किस काम पर कितना पैसा खर्च होना है। पहले ही दिन पब्लिक हेल्थ के टेंडर को ना
आज पहले ही दिन सीबी ओझा ने पब्लिक हेल्थ के टेंडर को साइन करने से मना कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेक्टर 7 में टॉयलेट ब्लॉक की रेनोवेशन करवाई जानी थी और इस पर 27 लाख रुपए खर्च किए जा रहे थे। उनकी तरफ से इसे मना कर दिया गया है। उनका कहना था कि इसमें स्पष्टता नहीं है कि यह पैसा कहां पर कैसे खर्च किया जाना है। इसे दोबारा से बनाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों की बैठक लेंगे नए चीफ इंजीनियर
नवनियुक्त चीफ इंजीनियर की तरफ से शुक्रवार को नगर निगम में ही सभी विभागों के एक्सीयन, जेई समेत दूसरे अधिकारियों से बैठक भी ली जानी है। उनकी तरफ से नगर निगम में चल रहे विकास कार्यों या प्रोजेक्टों के बारे में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। उनकी तरफ से इस दौरान विशेष दिशा निर्देश भी जारी किए जाने हैं।
संजय अरोड़ा की जगह पर लगाए गए हैं सीबी ओझा
नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा को यहां से हटा दिया गया था और अब वह प्रशासनिक विभाग में काम कर रहे हैं। उन्हें हटाए जाने के बाद सीबी ओझा को यहां का चीफ इंजीनियर लगाया गया है। वह इससे पहले प्रशासनिक विभाग में भी चीफ इंजीनियर के पद पर काम कर रहे हैं।