चंडीगढ़ में सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को शर्मिंदा किया जाएगा। कूड़ा फेंकने का वीडियो सबूत के तौर पर रखा जाएगा और बाद में नगर निगम के कर्मचारी वही कूड़ा घर ले आएंगे। बैंड बाजे के साथ घर का वीडियो बनेगा और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाएगा। शर्मिंदगी देने के लिए “कूड़ा फेंक रहे हो? मुस्कुराओ… तुम कैमरे पर हो, गाना भी बजाया जाएगा। कूड़ा फेंकते दिखे तो वॉट्सऐप या एप पर करें शिकायत
नगर निगम की तरफ से शिकायत नंबर जारी करते हुए कहा गया है कि अगर कोई कूड़ा फेंकते हुए दिखता है तो उसका वीडियो या फोटो खींचकर शिकायत संबंधी जारी वॉट्सऐप नंबर 9915762917 पर भेजा जा सकता है। यही नहीं नगर निगम के आई एम चंडीगढ़ एप पर भी इसे अपलोड किया जा सकता है। जमीनी स्तर पर इसकी जांच करने के बाद कूडा फेंकने वाले की शिनाख्त होगी और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जुर्माना लगाया जाएगा। आदतन सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को शर्मिंदा करने के लिए अलग से प्रोग्राम बनाया गया है। निगम के अधिकारी ऐसे लोगों का लगातार वीडियो मिलने पर कूड़े को एकत्र कर उसके घर के सामने रख देंगे। यही नहीं उसके घर पर बैंड बाजा बजाने के साथ-साथ बेइज्जत करने के लिए गीत और बोलियां डाली जाएंगीं। इसे भी वीडियो में रिकॉर्ड किया जाएगा और अलग अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसे शेयर किया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर की 3 अहम बातें…