चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट इलेक्शन की तारीख को लेकर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा चंडीगढ़ पुलिस से भिड़ गई। छात्रा हॉस्टल में जाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन की वजह से जाने नहीं दिया। चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला कर्मी ने अंदर जाते वक्त उसका हाथ पकड़ लिया तो छात्रा गुस्से में आ गई। उसने पुलिसकर्मी को कहा कि हाथ छोड़, अगर मुझ पर लग गई तो अपना हिसाब लगा लेना। जब पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह चली जाए तो उसने फिर कहा कि अगर अब मुझे रोका तो देख लेना। छात्रा का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लोग उसकी दिलेरी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के रवैये पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। जिस छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है, वह श्री आनंदपुर साहिब में नूरपुर बेदी की रहने वाली है। छात्रा और चंडीगढ़ पुलिस की महिला कर्मियों के बीच बहस… छात्रा: फिर भी भेजना है
पुलिसकर्मी: बिल्कुल भेजेंगे छात्रा: भेजो
लड़की ने दूसरी पुलिसकर्मी से कहा- बांह छोड़,
पुलिसकर्मी: आराम से छात्रा: बांह छोड़, बांह क्यों पकड़ रखी है।
छात्रा: मुझ पर लग गई तो अपना हिसाब लगा लेना
पुलिसकर्मी: क्या हिसाब लगा लेना। छात्रा (गुस्से में): बांह छोड़
पुलिसकर्मी: मैडम, भेज देंगे। छात्रा: बांह छोड़।
पुलिसकर्मी (दूसरी पुलिसकर्मी से): बांह छोड़ दो मैडम। छात्रा: बांह छोड़
पुलिसकर्मी: रिक्वेस्ट है आपसे, चैक करवा लो, फिर आपको भेज देंगे। छात्रा: चैक करवा लिया, फिर भी । गेट खोल।
छात्रा: अब अगर रोका तो देख लेना। छात्रा ने बताया पूरा मामला ——————– ये खबर भी पढ़ें… PU में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, बैरिकेड तोड़ किसान चंडीगढ़ में घुसे चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर सोमवार को बवाल हुआ। किसानों ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर आने-जाने वाली सारी सड़कें जाम कर दीं। इस वजह से बच्चों को स्कूल से लाने वाले पेरेंट्स भी फंस गए। पूरी खबर पढ़ें…