चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर सौरभ जोशी की अगुआई में आज (बुधवार को) पहली मीटिंग चल रही है। मीटिंग में जैसे ही डिप्टी मेयर सुमन शर्मा कुर्सी पर बैठीं तो AAP पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सुमन ने कहा कि सबने देखा है। आम आदमी पार्टी ने एक परिवार को कैसे टॉर्चर किया है। शहर के गद्दार अंदर ही बैठे हैं। मेरा मुंह न खुलाएं तो अच्छा होगा। सुमन ने कहा कि अपनी पार्टी में रहकर जो अपनी पार्टी को खोखला करे, वह हमें न बताएं कि क्या करना है। गौरतलब है कि सुमन AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थी और बीजेपी से वह डिप्टी मेयर बनीं। वहीं ट्यूबेल की मोटर खराब होने के मुद्दे को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह ने कहा कि लोग उन्हें पकड़ते हैं और अधिकारी फोन स्विच ऑफ करके बैठ जाते हैं। इस पर कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि वह नाम लें कि उनका फोन किस अधिकारी ने नहीं उठाया। वह अभी उन्हें सस्पेंड करेंगे। इस पर जसमनप्रीत ने किसी का नाम नहीं लिया तो अमित कुमार ने चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए कि वह उस एरिया के जेई और एसडीओ को सस्पेंड करें, क्योंकि सबसे पहली जिम्मेदारी जेई की ही होती है। मीटिंग से जुड़ीं 3 PHOTOS…
कांग्रेस-AAP पार्षदों ने की नारेबाजी इससे पहले मीटिंग शुरू होते ही गऊशाला का मुद्दा उठाया गया, तो कांग्रेस व AAP पार्षदों ने नारेबाजी की। इस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि इस मामले की पहले दिन से जांच कर रहे हैं। लेकिन पार्षदों ने कहा कि वहां पर नया शुरू किया गया प्लांट बंद क्यों है। इसकी जांच में क्या सामने आया है। वह सामने लाया जाना चाहिए। इस दौरान पार्षद हाथों में गौ हत्या बंद करो के पोस्टर लेकर खडे़ हो गए। पार्षदों ने कहा कि जब गायों की मौत हो गई थी, तो उन्हें दफनाया क्यों नहीं। इस तरह गायों को क्यों फेंका गया। इस मामले की जांच के लिए कमेटी बननी चाहिए। इस पर मेयर ने कहा हम जांच के लिए कमेटी बनाएंगे, जो इसकी जांच करेगी। निगम मीटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स
