चंडीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन सेल में तैनात इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। ऑपरेशन सेल के एसपी गीतांजलि खंडेलवाल के पत्र जारी करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले ऑपरेशन सेल का ही हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह सस्पेंड किया जा चुका है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ के कजहेड़ी स्थित दिलजोत होटल और मोहाली फेज-2 में जिम मालिक विक्की बाउंसर पर फायरिंग करने के मामले में की गई है। दरअसल, मामले के आरोपियों ने ऑपरेशन सेल के पास ही सरेंडर किया था। अब आरोप लग रहे हैं कि ऑपरेशन सेल द्वारा कार्रवाई सही ढंग से न करने के कारण ही पुलिस स्टेशन 36 की पुलिस तीसरे पिस्टल और दो अन्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस 15 दिन से इस मामले को सुलझाने के लिए लगी हुई है। मगर कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला?
