अमृतसर| थाना कंबोह पुलिस ने घर में दाखिल होकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बल कलां के रहने वाले जोबन के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 23 दिसंबर को वह घर में अकेली थी कि आरोपी जबरन घर में दाखिल हो गया। उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी फिर उसके साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं।
