आज की तारीख में अगर आपके पास 1 करोड़ रुपये हैं, तो आप क्या करेंगे, इस पूरे 1 करोड़ रुपये से आप एक घर ले लेंगे, तो इससे क्या होगा. घर पूरी तरह से आपका हो जाएगा. ज्यादातर लोग यही करेंगे, लेकिन इसका नुकसान ये है कि सारा पैसा एक असेट क्लास में ही फंस कर रह जाएगा, आगे निवेश की गुंजाइश ही खत्म हो जाएगी. इसलिए जरूरी है कि पैसे को अलग अलग एसेट क्लास में डालकर ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जाए.
