जयपुर में घरों पर सप्लाई होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) आज से महंगी हो गई। PNG सेवा देने वाली कंपनी टोरेंट गैस लि. ने शुक्रवार से कीमतों में करीब 2 रुपए तक का इजाफा किया है। जानकारी के मुताबिक अभी तक जयपुर के अलग-अलग एरिया में घरों में सप्लाई होने वाली PNG 49.50 रुपए प्रति स्टेण्डर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की दर से होती है। जो अब बढ़कर 51.50 रुपए प्रति SCM होगी। इन जगहों पर है पीएनजी कनेक्शन आपको बता दें कि जयपुर में कालवाड़ रोड, सिरसी रोड, वैशाली नगर, महिन्द्र सेज, मानसरोवर के सेक्टर-8 के करीब 25 हजार से ज्यादा घरों में पीएनजी के कनेक्शन है। 4 अप्रैल को बढ़ाई थी सीएनजी की दरें ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद तेल-गैस कंपनियों ने रसोई और नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। पिछले महीने 4 अप्रैल को टोरेंट समेत अन्य कंपनियों ने सीएनजी की दरों में करीब 2.5 रुपए की बढ़ोतरी की थी। ये भी पढ़ें… 5 लाख PNG कनेक्शन का टारगेट, 5 चुनौतियां:इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप नहीं, लोगों में झिझक; जानिए सरकार का प्लान, आप कैसे ले सकते हैं कनेक्शन? राजस्थान के सरकारी बंगलों और क्वार्टर की रसोई में अब लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की बजाय पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) इस्तेमाल की जाएगी। सभी सर्किट हाउस, हॉस्टल, मिड-डे मील बनाने वाले सरकारी स्कूल, पुलिस मेस-जेल और सभी अन्नपूर्णा किचन में भी PNG कनेक्शन लेना होगा। (पूरी खबर पढ़ें)
