सीतापुर के नैमिषारण्य में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि दूसरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.