अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कीमत बढ़ने से सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 500 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 400 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। चांदी में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी डिलीवरी सोना 22.60 डॉलर घटकर 4,220.40 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 0.643 डॉलर की गिरावट से 58.410 डॉलर प्रति आउंस ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 184.2 चांदी रिफाइनरी 183.7 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 13,200 रुपए, सोना जेवराती 12,340 तथा वापसी 12,040 रुपए प्रति ग्राम।
