जयपुर| द्वितीय इंट्रापैक इंडिया प्रदर्शनी का बुधवार को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में विभिन्न एसोसिएशनों के अध्यक्ष, प्रतिष्ठित संगठनों के प्रमुख, इंडिया एक्सपो सेंटर के चेयरमैन, IPAMA के पदाधिकारी, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, प्रदर्शक और बड़ी संख्या में व्यावसायिक आगंतुक उपस्थित रहे। IPAMA के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
