Negotiation: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय देशों के बीच ‘ग्रीनलैंड’ को लेकर ठन गई है। यह विवाद अब केवल एक जमीन के टुकड़े को खरीदने तक (Greenland Purchase) सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और सैन्य गठबंधन (NATO) के लिए खतरा पैदा हो गया है। ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अगर डेनमार्क (Denmark News) ने ग्रीनलैंड नहीं बेचा, तो वे यूरोप पर भारी व्यापारिक प्रतिबंध (Donald Trump Tariffs) लगाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड का उनके नियंत्रण में होना जरूरी है। उन्होंने इसे “द गोल्डन डोम” प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया है, जो एक अभेद्य मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। ट्रंप ने घोषणा की है कि यदि 1 फरवरी 2026 तक इस पर समझौता नहीं हुआ, तो डेनमार्क, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों से आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगेगा, जिसे जून तक 25% कर दिया जाएगा। यह एक तरह का ‘इकोनॉमिक ब्लैकमेल’ है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।