टोंक| राउमावि गोहरपुरा में निशुल्क जर्सी वितरण व अन्य आयोजन हुए। गोहरपुरा प्रधानाचार्य ममता यादव ने बताया कि अध्यापक मुरली मनोहर शर्मा की ओर से श्रीकृष्ण भोग का आयोजन किया गया। जीवन शर्मा (तहसीलदार) की ओर से विद्यालय के सभी 93 छात्र- छात्राओं को निशुल्क जर्सियों का वितरण किया। एसीबीईओ हेमंत कुमार, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, अरुण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
