Supply Chain: ईरान-इजरायल जंग के चलते’स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद होने से शादियों और त्योहारों के सीजन में भारत में एलपीजी (LPG Crisis India) गैस का अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया है। घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई की आग न बुझे, इसके लिए सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई में भारी कटौती (Gas Shortage) कर दी है। इस सख्त फैसले से पूरे देश के होटल-रेस्टोरेंट उद्योग (Hotel Industry Impact) में हाहाकार मच गया है। कॉमर्शियल गैस की किल्लत के कारण नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने चिंता जताई है कि लाखों लोगों का रोजगार खतरे में है। हाईवे के ढाबों और मैरिज गार्डन्स में खाना पकाने के लिए अब मजबूरी में लकड़ी या कोयले जैसे पारंपरिक ईंधनों का सहारा लिया जा रहा है।