सेलागुड़ा उपखंड क्षेत्र के राउमावि बिकावास पीईईओ पर एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों की दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार पारीक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मीठालाल उपस्थित थे। कार्यशाला में राउमावि बिकावास सहित गादरोला, गजसिंह की भागल, हाक्यावास, बिकावास प्रथम, आसन, केमरी, फलासिया, चांपा का गुड़ा, ढाकनियावास, कालेसर का खेड़ा एवं सातबडलिया के एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों को प्रशिक्षक पवन कुमार आचार्य ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान नामांकन, ठहराव व उपस्थिति बढ़ाने, सामुदायिक जागरूकता, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009, राज्य नियम–2011, बाल संरक्षण, जेंडर संवेदनशीलता एवं स्वच्छ विद्यालय जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर व्यवस्थापक सावरमल सेन, पवन कुमार, मनीष कुमार, शंकरलाल, गोविन्द, राजेश कुमार, हेमेंद्र, कमला कुमारी, रूमाली सहित अन्य उपस्थित रहे।