बहरोड़ पुलिस थाने पर अंधाधुंध फायरिंग कर गैंगस्टर पपला गुर्जर को भगाकर ले जाने के आरोपी को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर की एकलपीठ ने मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिए। राजवीर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खेरौली गांव का रहने वाला है। वकील कुलदीप यादव ने बताया-विक्रम उर्फ पपला को भगा ले जाने के आरोप में राजवीर गुर्जर को कोर्ट ने बेल दी है। जिसमें उसके पास से एक AK-47 और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। फैक्ट और सह-अभियुक्त की बेल को कंसीडर करते हुए कोर्ट ने शनिवार को 50 हजार के निजी मुचलके पर राजवीर को बेल दी है। ये है मामला
साल 2019, 6 सितंबर को रात में बहरोड़ पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा था। जिसमें से पुलिस ने 32 लाख रुपए कैश बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। बाद में युवक की पहचान गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई। इस दौरान पपला के साथी गाड़ी से हथियार लेकर मौके से फरार हो गए थे। जिसमें राजवीर गुर्जर भी शामिल था। इसके बाद राजवीर ने अपने साथियों के साथ प्लानिंग कर अगले दिन सुबह 7 बजे थाने पर अंधाधुंध फायरिंग की और पपला गुर्जर को लॉकअप से छुड़ाकर ले गया। पुलिस ने 28 जनवरी 2021 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पपला को उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ा। इस दौरान पपला ने भागने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि पपला को थाने से छुड़ाने का मास्टरमाइंड उसके गांव का रहने वाला राजवीर गुर्जर है। इस पर पुलिस ने राजवीर की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश थी। इसके बाद 20 मई 2025 को एक लाख रुपए के इनामी राजवीर को हरियाणा को धारूहेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उसके कब्जे से एक AK-56 राइफल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इसके चलते उस पर आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। … यह भी पढ़ें थाने पर अंधाधुन फायरिंग कर गैंगस्टर को छुड़ाने वाला पकड़ा:अब तक 34 बदमाश गिरफ्तार, चार फरार; चार पुलिसकर्मी भी हो चुके बर्खास्त बहरोड़ थाने पर सैकड़ों फायरिंग कर कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर (32) आखिरकार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के हत्थे चढ़ गया। हरियाणा के मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाने की इस पूरे प्लानिंग का मास्टरमाइंड वही था, जिसने हमले से पहले पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की थी। (पढ़ें पूरी खबर) पपला गुर्जर को फिर भगाने का बना रहा था मास्टरप्लान:AK-56 से लैस ‘लारा’ की बड़े धमाके की तैयारी, कई गैंगस्टर भी थे उसके निशाने पर एके-47 से हमला कर बहरोड़ जेल से पपला गुर्जर को भगाने वाले गैंगस्टर राजवीर गुर्जर उर्फ लारा (32) एक बार फिर बड़ा कांड करने की तैयारी में था। एक बार फिर फिल्मी स्टाइल में पपला गुर्जर को भगाने की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। (पढ़ें पूरी खबर)
