गूगल (Alphabet), फेसबुक (Meta), टेस्ला और NVIDIA जैसी अमेरिकी कंपनियां पूरी दुनिया में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का चेहरा हैं. अपने-अपने सेक्टर में इन कंपनियों का कोई सानी नहीं है. यही वजह है कि बीते वर्षों में इन कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि इन कंपनियों के शेयरों में निवेश करके पैसा बनाया जाए तो ऐसा हो सकता है, ये कानूनी रूप से वैध और बेहद आसान है. तो चलिए जानते हैं वो तरीके जिससे आप अमेरिकी बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं. अमेरिकी शेयरों में निवेश के दो तरीके हैं –
