सकट. गुलाबी सर्दी शुरू होने के साथ ही ग्रामीण अंचल में मोटे अनाज का सेवन शुरू हो गया है। अब चूल्हे पर बाजरे की रोटियां सिकने लगी है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। मोटा अनाज बाजरा, मक्का, ज्वार आदि शामिल हैं। सर्दी के दिनों में इसकी मांग बढ़ जाती है। ग्रामीण अंचल में महिलाएं चूल्हे पर बाजरे की रोटियां सेकती नज़र आने लगी हैं। बाजरे की रोटी का स्वाद लाजवाब होता है।