पहले गुलाबी नगर ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को ब्राइट फ्यूटर सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 88 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 40 फिडे रेटेड खिलाड़ी थे। 30 हजार रुपए इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रमुख वर्ग में रुद्रादमन मेडतिया, अंडर-7 में अंशवीर सिंह व जाह्नवी शर्मा, अंडर-9 में अर्नव चालना और अनायरा जोशी, अंडर-11 में धनंजय सिंह सत्तावन और अदिति, अंडर-13 में अदवय वाजपेयी और समृद्धि बिश्नोई, अंडर-15 में कार्तिकेय शर्मा, महिला वर्ग में विमर्शा सी अर्जुन, सीनियर में अखिलेश जाखड़ चैम्पियन बने। पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कृष्ण गोपाल शर्मा, JDCA सचिव जैनेंद्र चतुर्वेदी तथा JDCA अध्यक्ष आशा भार्गव जी उपस्थित रहे।
