जालंधर| सिख इतिहास के अमर बलिदान साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह से विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में उमड़ी संगत ने साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी, साहिबजादा बाबा जुझार सिंह जी और चमकौर साहिब के समूह शहीदों के शौर्य की विरासत और गुरु परंपरा को नमन किया। समागम में पहुंचे पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरु साहिब से आशीर्वाद लिया। उन्होंने साहिबजादों की शहादत को सिख इतिहास की आत्मा बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि आज की पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होना चाहिए। यहां लखविंदर सिंह हीरा, इंद्रपाल सिंह, गुरविंदर सिंह (ग्रंथी), सेवादार मोहिंदर सिंह, प्रधान तरसेम लाल, सतपाल बंगोत्रा, अनिल कुमार बाला समेत अन्य मौजूद रहे।