गुरदासपुर पुलिस ने एक संगठित नशा नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 किलोग्राम हेरोइन और 5.75 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के कासिमपुर निवासी मोहम्मद वसीम और अमृतसर निवासी हरशदीप सिंह उर्फ हरश के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन और ड्रग मनी के अलावा आरोपियों की सफेद होंडा सिटी कार (RJ 45 CR 2918) और हुंडई वरना कार (CH01 AZ 0888) भी जब्त की है। इन वाहनों का उपयोग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था।
जानिए कैसे पकड़े गए नशा तस्कर क्या हुआ बरामद पाकिस्तान से नशा तस्करों के संपर्क में थे डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी भारत में अपने हैंडलरों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य ने कहा कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना है।