गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में दिवाली की रात उस वक्त मातम में बदल गई जब गांव धर्माबाद में एक घर में अचानक धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग सहम गए। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ही परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। घायलों में दो महिलाएं, दो सगे भाई, एक बेटी और दो दामाद शामिल हैं। सभी को तुरंत गांव वालों की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में चल रहा है अमृतसर पहुंचें परिवार के सदस्य महिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे धमाका हुआ। उनका घर थोड़ी दूरी पर था। जैसे ही आवाज सुनी, वे भागकर मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि परिवार के सभी सदस्य जख्मी हालत में पड़े थे। उन्होंने तुरंत सबको अस्पताल पहुंचाया। परिवार का कहना है कि धमाका पटाखे चलाते समय हुआ, लेकिन असली वजह अभी तक साफ नहीं है। मदद की जरूरत एक रिश्तेदार ने बताया कि यह परिवार बहुत ही गरीब है और इस समय उन्हें हर तरह की मदद की जरूरत है। इलाज का खर्च वहन कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। परिजनों ने मीडिया, प्रशासन और संगतों से गुहार लगाई है कि वे आगे आकर मदद करें। देखें हादसे में घायलों की फोटो…