शुक्रवार को जयपुर के प्रतापनगर (टोंक रोड) में वंदना सोमानी के नेतृत्व में करवा चौथ का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों ने पारंपरिक वेशभूषा में निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में गुड़गांव निवासी नवविवाहित भी शामिल हुई। जिसकी हाल ही साल अप्रैल 2025 में शादी हुई थी। उनकी यह पहली करवाचौथ थी। उन्होंने बताया- जहां गुड़गांव में उनकी मां अकेले ही करवाचौथ को सेलिब्रेट करते है, वहीं राजस्थान के जयपुर में ये ना केवल सामूहिक बल्कि जश्न का पर्व के रूप में मनाया जाता है। आयोजन वंदना सोमानी द्वारा महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसमें सखी-सहेलियों, पड़ोसियों और मित्र संबंधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे माहौल और भी जीवंत हो उठा।अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।
उन्होंने चौथ माता की कथा सुनी और भगवान शिव के परिवार – गौरी पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय और चंद्र भगवान की विधिवत पूजा कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।शाम को चांद निकलने पर महिलाओं ने अर्घ्य दिया। छलनी में से चांद को देखकर चौथ माता से पति की लंबी आयु और परिवार जनों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। व्रत से पूर्व युवतियों और महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई और सोलह श्रृंगार किया। दिनभर निर्जल और निराहार रहकर व्रत का पालन किया गया। इस अवसर पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। आयोजक वंदना सोमानी ने बताया कि यह व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए सबसे पवित्र और कठिन व्रतों में से एक है। उन्होंने करवा माता की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि माता करवा ने अपने पति की रक्षा के लिए यमराज को भी पराजित कर दिया था, तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। व्रत रखने वाली महिलाओं ने इस दिन को अपने वैवाहिक जीवन के लिए अत्यंत विशेष बताया। वंदना सोमानी ने कहा कि सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर नए वस्त्र धारण किए, मेहंदी लगाई और साज-सज्जा के साथ पूजा में भाग लिया। उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना की। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित आयोजन के दौरान महिलाओं व युवतियों ने रैम्प वॉक की साथ ही गरबा, कपल डांस, गेम्स, फॉक डांस और घूमर जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के उत्साह को दोगुना कर दिया।