गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर अंबाजी के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. शीतला माता घाटी के पास मार्बल ब्लॉक से लदे दो ट्रेलर और एक कार आपस में टकरा गए. टक्कर में कार दोनों ट्रेलरों के बीच बुरी तरह फंस गई. हादसे में तीनों वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं, जबकि हाईवे पर 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.