जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गुजरात की टैक्सी गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने सरदारपुरा थाने इलाके में दो अलग-अलग जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। सरदारपुरा थाने में 25 सितंबर को पीड़ित ने रिपोर्ट देकर बताया था कि पाली से जोधपुर बस से पहुंचा था। एमडीएम अस्पताल के चौराहे पर उतरकर नेहरू पार्क की तरफ पैदल जा रहा था तभी एक टैक्सी (ऑटो रिक्शा) जिसमें पीछे की ओर तीन सवारी और आगे ड्राइवर सीट के पास एक सवारी बैठी थी। पीछे दो लड़के और एक महिला बैठे थे। वह पीड़ित को छोड़ने की जिद करने लगा। पीड़ित का मकान पास में ही था इसलिए वह बातों में आकर बैठ गया। उसके बाद वह खाना खाकर सोने लगा तब याद आया कि उसके गले में सोने की चेन नहीं है। तब उसे इस बात की आशंका हुई कि उसके पीछे बैठे लड़के ने उसके गले की सोने की चेन काट ली। जिसकी उसने थाने में रिपोर्ट दी तारघर के पास की दूसरी वारदात दूसरी घटना 27 अक्टूबर की है। थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह तारघर के पीछे वाली रोड पर सिटी बस का इंतजार में खड़ी थी। तब एक टैक्सी रुकी उसमें दो पुरुष एक महिला और एक छोटा बच्चा गोदी में बैठा था। उसमें वह सवार हो गई। पहले उसे चालक ने पीछे वाले पुरुष को आगे बैठाया और कुछ दूरी पर चलकर वापस पीछे बैठाया। वह ज्यादा हरकत करने लगा कि आप आगे खिसको, पीछे खिसको, टेढ़ा खिसको, ऐसी हरकत करने लगा। फिर उसने जालोरी गेट के पास ऑक्सफोर्ड स्कूल के नजदीक नीचे उतारकर कहा कि मैं दूसरी सवारी को छोड़कर आपको लेने आता हूं और मेरे से पैसे भी नहीं लिया। फिर वहर वापस नहीं आया। इंतजार करने के बाद सिटी बस में बैठकर घर चली गई। फिर शाम को 8 बजे उसे पता चला कि गले में सोने की चेन नहीं है जिस पर उसे शक हुआ की टैक्सी वालों ने ही उसकी चेन चुरा ली। पुलिस ने दोनों रिपोर्ट के आधार पर घटनास्थल के आसपास और आने जाने वाले रोड पर अभय कमांड कंट्रोल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी आधार पर घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। इसके बाद जोधपुर शहर और गुजरात सहित अलग-अलग जगह दबी देकर घटना में शामिल अभियुक्तों से पूछताछ की और चोरी का चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त टैक्सी भी जब्त की। इनको किया गिरफ्तार 1. लालू (32) पुत्र धनजी भाई बागरी निवासी मेहमदाबाद सरदार नगर खेडा गुजरात पुलिस थाना मेहमदाबाद जिला खेडा गुजरात। 2. पवन कुमार (32) पुत्र राजु भाई दांतनीया खावडिया निवासी 154 भरवाड वारू गंगापुरा पुलिस थाना भालेज जिला आनन्द गुजरात।
3. भीमा भाई (30)पुत्र रमेश भाई निवासी मेहमदाबाद पुलिस थाना मेहमदाबाद जिला खेडा गुजरात।
4. मन्सुरी जफर भाई (26) पुत्र अनवर भाई निवासी सिखवाडों मेहमदाबाद जिला खेडा गुजरात।
5. शकील भाई (41) पुत्र फिरोज भाई वोरा निवासी थातरेज दरवाजा के बाहर स्कूल के सामने मेहमदाबाद पुलिस थाना मेहमदाबाद जिला खेडा गुजरात
