अमृतसर | वेरका बाईपास स्थित षट्भुज श्री चैतन्य महाप्रभु मंदिर में गीता जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन होगा। 30 नवंबर को शाम 6 से रात 9 बजे तक होने वाले निमाई पाठशाला समारोह में रेणुका पुंडरीक गोस्वामी महाराज युवाओं को सनातन के साथ जोड़ेगी। समारोह में महाराज अपने मुखारविंद से प्रवचन करेंगे। वही 1 दिसंबर को गीता ज्ञान यज्ञ में सुबह 9 से 12 बजे तक संपूर्ण गीता श्लोकों के साथ महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें पुंडरीक जी महाराज मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनकी अध्यक्षता में हवन यज्ञ के वैदिक मंत्रों और गीता ग्रंथ के श्लोकों के साथ भक्तों द्वारा यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां डाली जाएंगी।
