भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसक्स आज सोमवार को 0.08 फीसदी या 61 अंक की गिरावट के साथ 80,364 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.08 फीसदी या 19 अंक की गिरावट के साथ 24,634 पर बंद हुआ है।
