बाड़मेर में रीको थाना पुलिस की ओर से काटा चालान सुर्खियों में है। सोषल मीडिया पर चालान कॉपी और गाडी का फोटो शेयर हो रहे है। चालान इसलिए काटा गया कि बाबा गरीबनाथ जी का नाम काच पर छोटे अक्षरों से लिखा हुआ था। शुक्रवार को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह है। भाटी ने पीएमओ, सीएमओ और राजस्थान पुलिस को टैग किया है। साथ ही चालान और गाडी को फोटो शेयर किया है। दरअसल, खुषाल पु़़त्र चुतराराम निवासी षिव की बोलेरो पिकअप गाडी का चालान बाड़मे रीको थाना पुलिस ने 14 जून को काटा था। चालान इसलिए काटा गया कि गाडी के कांच पर छोटे अक्षर से जय बाबा गरीबनाथ जी लिखा हुआ था। चालान रीको थाने के एसआई लूणदान की ओर से काटा गया।
इसके बाद बीते कुछ घंटो से सोषल मीडिया पर चालान और गाडी का फोटो सोषल मीडिया पर शेयर हो रहा है। शिव विधायक ने कसा तंज़ इस घटना पर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह है?” विधायक भाटी ने कहा कि यदि नियमों की पालना आवश्यक है तो उसका क्रियान्वयन सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए। आमजन की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों पर प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज ऐसी स्थिति बन गई है कि लोग अपने आराध्य और इष्ट देवता का नाम भी अपने वाहन पर नहीं लिख सकते।
