सूबे में फिर से सबसे ठंडा लुधियाना जिला रहा है। रविवार को यहां न्यूनतम पारा सूबे के सबसे निचले स्तर 6 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान दिन में धूप निकलने पर 24 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो रविवार सुबह के समय कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिला है, जिससे विजिलिबिली 500 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिन में मौसम साफ हो जाने और धूप निकलने पर विजिबिलिटी 4 हजार मीटर तक पहुंच गई। 18 दिसंबर तक शीत लहर से रात में पारा और गिरेगा।