खैरथल पुरानी मंडी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण जी के निज धाम श्री लाडली महल में एक दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने उपचार और परामर्श का लाभ उठाया। पूज्य महंत शशि भूषण गल्यानं मिश्र ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेषज्ञों द्वारा कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन का दर्द और लकवा जैसी समस्याओं का आधुनिक तकनीकों के माध्यम से निःशुल्क उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य महंत शशि भूषण गल्याण मिश्र, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, अति विशिष्ट अतिथि नितिन सांगवान, विशिष्ट अतिथि अशोक डाटा और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के कर-कमलों द्वारा हुआ। ये रहे मौजूद इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुभाष जांगिड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, डॉ. अनिल मांधू, कप्तान सिंह, अशोक सिंह, पार्षद एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह, विक्रम यादव, मोहन लाल पोपटानी, कृष्ण यादव, एडवोकेट भानु प्रकाश अग्रवाल, कालू पंडित, नरेश भड़ाना, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सैनी, नरेंद्र अग्रवाल, वासुदेव दासवानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, नेता लालवानी, बनवारी लाल आर्य, योगेश शिव महिमा, ललित कौशिक और दिलीप गुप्ता सहित लाडली जी के समस्त चरनरज परिकर मौजूद रहे।