जयपुर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में बुधवार का दिन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) और जैन यूनिवर्सिटी के नाम रहा। ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में लगातार चौथा गोल्ड जीतकर एक बार फिर दबदबा कायम किया। जैन यूनिवर्सिटी ने स्विमिंग में चार और गोल्ड जोड़कर पदक तालिका में शीर्ष पायदान पर अपनी बढ़त मजबूत रखी। खेलों की मेजबानी पूर्णिमा यूनिवर्सिटी कर रही है, जबकि आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल मिलकर कर रहे हैं। सात शहरों में चल रहे इन गेम्स में 222 यूनिवर्सिटी के 4448 खिलाड़ी 23 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। जगतपुर शूटिंग रेंज पर हुए फाइनल में नीरू ढांडा ने 47 पॉइंट्स के साथ गोल्ड जीता। मनीषा कीर (39) ने सिल्वर और नंदिका (30) ने ब्रॉन्ज जीता। तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर 344 पॉइंट्स के साथ टीम गोल्ड भी जीता। इस दौरान नीरू ने कहा यह मेरा आखिरी KIUG है, मैं इसे गोल्ड के साथ खत्म करना चाहती थी। पुरुष वर्ग में आदित्य भारद्वाज (GNDU) ने 45 पॉइंट्स के साथ गोल्ड जीता। पंजाबी यूनिवर्सिटी के जंगशेर सिंह विरक ने सिल्वर (43) और मानव रचना के भक्तियार मलिक ने ब्रॉन्ज (34) जीता। GNDU ने पुरुष टीम गोल्ड भी अपने नाम किया। इंडिविजुअल रोड रेस में महिला गोल्ड मीनाक्षी रोहिल्ला (GNDU) जबकि पुरुष गोल्ड – अक्षर त्यागी (GNDU) ने जीता। इन जीतों से GNDU की गोल्ड संख्या दोहरे अंक में पहुंच गई। जैन यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को स्विमिंग में चार गोल्ड जीते। इनमें नीना वेंकटेश ने 50m बटरफ्लाई, भव्या सचदेवा ने 400 मीटर, पुरुष और महिला 4×100m फ्रीस्टाइल रिले में इसके साथ जैन यूनिवर्सिटी ने दिन के अंत तक आठ गोल्ड अपने नाम किए। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हर्ष सरोहा ने पुरुष 50m बटरफ्लाई में ओलंपियन श्रीहरि नटराज को पछाड़कर 24.90 सेकंड में गोल्ड जीता। उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में भी गोल्ड जीता।उनके साथी ईशान राठी ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण हासिल किया। इसके साथ ही पुरुष वर्ग में एमजी यूनिवर्सिटी, चितकारा, पंजाब यूनिवर्सिटी और मुंबई यूनिवर्सिटी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि महिला वर्ग में चितकारा, LPU, SRM और MDU रोहतक ने क्वालिफाई किया। वहीं आदमस यूनिवर्सिटी ने CSM यूनिवर्सिटी को 3–1 से हराया, जबकि GNDU और कलकत्ता यूनिवर्सिटी का मैच 1–1 से ड्रॉ रहा। वेटलिफ्टिंग में महिला 58kg में रिमा भोई (LPU) ने 197kg के कुल वजन के साथ गोल्ड जीता।