बठिंडा | संगत पुलिस ने खेतों में फसल उखाड़ने और तारें तोड़कर कब्जा करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया िक उसका पथराला में खेत है, जबकि वह वर्तमान में बठिंडा में रहता है। गत दिवस बूटा सिंह और चरणजीत सिंह निवासी पथराला ने उसके खेतों में कब्जा करने के इरादे से पहले फसल उखाड़ दी और खेत जोत दिया। आरोपियों ने उसकी जमीन अपने खेत में मिलाने की कोशिश की। जब आसपास के लोगों ने इस बारे में उनको जानकारी दी, तो आरोपी उन्हें धमकियां देने लगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस के अनुसार पकड़ने को रेड की जा रही है।
