डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में खनन करते समय ऊपर से पत्थर गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसा मार्बल खनन क्षेत्र की कुम्हारी रेंज की खान संख्या 32/1 में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। मकराना थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया-मृतकों की पहचान सबलपुर निवासी श्रवणराम (41) पुत्र उदाराम मेघवाल और डीडवाना के गांव थाना निवासी बाबू खां (46) पुत्र इदु खां के रूप में हुई है। दोनों श्रमिक खनन का काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से अचानक पत्थर गिर गए, नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन की सहायता से शव निकाला सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्रेन की सहायता से श्रमिकों के शवों को बाहर निकलवाया और राजकीय उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने घटना के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बाबू खां 20 साल से मकराना में कर रहा था मजदूरी बाबू खां 20 साल से मकराना में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। उसके दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी हैं। श्रवणराम पांच भाई और दो बहनें हैं, मृतक भाइयों में तीसरे नंबर का हैं और माता पिता के साथ रहता हैं। अभी उसकी शादी नहीं हुई हैं। हादसे से जुड़े PHOTOS…
