सीकर के खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में भक्तों को कमरा दिलाने पर विवाद हो गया। एमजी गेस्ट हाउस के 7-8 युवकों ने मिलकर एक अन्य गेस्ट हाउस के एजेंट को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हमले के बाद आरोपी युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक डंडों से पीटते नजर आए हैं। घायल युवक को खाटूश्यामजी अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि घायल करण कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने के विवाद में यह मारपीट हुई है। पीड़ित के बयान और वीडियो के आधार पर 1-2 युवकों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देखिए, मारपीट की फोटो…
युवकों ने एजेंट को घेरकर ताबड़तोड़ लाठियां मारी जानकारी के अनुसार- खाटूश्यामजी में होटल और गेस्ट हाउस में भक्तों को ज्यादा से ज्यादा कमरे दिलाने की होड़ लगी रहती है। ऐसे में एजेंट अपने-अपने गेस्ट हाउस में भक्तों को लेकर जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार रात मारपीट हो गई। एक एजेंट करण कुमार अपने गेस्ट हाउस में भक्तों को लेकर जा रहा था। रास्ते में एमजी गेस्ट हाउस के करीब 7-8 युवकों ने घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में करण के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आईं। वह जमीन पर गिरकर कांपने लगा। इसके बाद भी हमलावर लाठियां मारते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर युवक भाग गए। ….. ये खबर पढ़ें… खाटूश्यामजी में 2 महिलाओं ने बरसाईं लाठियां, VIDEO:एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दानपात्र को लेकर विवाद खाटूश्यामजी में दो महिलाओं में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया था। मामला 6 सितंबर 2025 की रात 7:30 बजे के करीब सीकर के कबूतर चौक का था। घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती नजर आ रही थी। पूरी खबर पढ़ें… खाटूश्यामजी में दुकानदारों ने MP के श्रद्धालुओं को पीटा, VIDEO:बारिश से बचने दुकान में घुसा था परिवार; महिलाएं बोलीं- हमें बहुत मारा, मंगलसूत्र तोड़ा खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आए मध्यप्रदेश (MP) के श्रद्धालुओं से दुकानदारों ने बीच बाजार में जमकर मारपीट की थी। खाटूश्यामजी में 11 जुलाई 2025 को 10 बजे बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु एक दुकान में चले गए थे। इस पर दुकानदार ने उनको बाहर जाने के लिए कहा था। पूरी खबर पढ़ें…
