सीकर के खाटूश्यामजी बाबा के दर्शनों के लिए लाइन में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। लाइन में लगे रहने के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिरकर पड़े। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए खाटूश्यामजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बुजुर्ग झालावाड़ से दर्शन करने के लिए आए थे। आज परिजनों की मौजूदगी में उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। मृतक का नाम चंद्र सिंह राजपूत (60) निवासी नंदपुर झालावाड़ है। जो सोमवार शाम को भीड़ के बीच मुख्य मेला ग्राउंड में 14 लाइनों में बाबा के दर्शनों के लिए लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े। लाइन में मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में बताया। उसके बाद बेहोशी की हालत में चंद्र सिंह को खाटूश्यामजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें डॉक्टर्स के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद खाटूश्यामजी पुलिस भी मौके पर पहुंची और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। अब आज परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होगा। एक लड़की भी बेहोश होकर गिरी खाटूश्यामजी कस्बे में ही तोरण द्वार के पास एक लड़की अचानक बेहोश होकर गिर गई। उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया और उपचार किया गया। 1 घंटे के उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लड़की का नाम चेतना कुमारी निवासी चौमूं है, जो दर्शन करने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान तोरण द्वारा के पास अचानक बेहोश होकर वह गिर पड़ी। ऐसे में एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल में लाकर इलाज किया गया।
