बच्चों के बीच में सरकार को फैमिलियर माहौल बनाना पड़ेगा। जहां बच्चे सुरक्षित है वहां देश सुरक्षित है। पहली ऐसी सरकार देखी है राजस्थान में जो ना बच्चों की मदद करना चाहती है, ना स्कूल की और ना ही पेरेंट्स की यह कहना है पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का। खाचरियावास ने सेंट एंसलम नॉर्थ सिटी स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव “द राइजिंग स्टार” में ये बात कही। उन्होंने कहा- बच्ची अमायरा की डेथ हो गई। पहला मामला ऐसा है देखा है कि स्कूल प्रशासन ऐसा देखा है जहां मालिक सरकार से बड़े है। सामने आकर बताते क्या प्रॉब्लम है, क्या कारण हुआ। आप इसी तरीके से व्यवहार है किसी दवाई के कारण डेथ हो जाती है लेकिन किसी कंपनी पर कार्रवाई नहीं होती। खाचरियावास बोले- बच्चों की सेफ्टी के नॉर्म्स तय करने चाहिए खाचरियावास ने कहा- जवाब दे सरकार अमारया की मौत को, सरकार यदि जवाब नहीं देगी तो हम जवाब लेंगे। सरकारी स्कूल की छत गिरने से 8 बच्चों की मौत हो जाती है। प्राइवेट स्कूल जितने भी है उन्हें आप परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं करते, उन्हें कोई सुविधा नहीं देना चाहते। समय पर उनसे दोस्ताना संबंध स्थापित करके बच्चों की सेफ्टी के नॉर्म्स तय नहीं करना चाहती है सरकार।,बच्चों के सेफ्टी के नॉर्म्स तय करें सरकार। सरकार को सभी स्कूलों के प्रशासन और संचालकों से मीटिंग करके बच्चों की सेफ्टी के नॉर्म्स तय करने चाहिए। प्रतापसिंह बोले- बीजेपी की सरकार में नेता हर प्रॉब्लम से दूर भागते है उन्होंने कहा – बीजेपी की सरकार में नेता हर प्रॉब्लम से दूर भागते है। फिर चाहे सड़क पर हादसे हो, चाहे स्कूल में प्रॉब्लम हो, फिर चाहे एसएमएस में आग लग जाए। जितना सरकार प्रॉब्लम से दूर भागेगी उतना राजस्थान में समस्याएं बढ़ेगी। बीजेपी के लोग सुनने ले, सरकार में आप आए हो तो यह सोच कर काम मत कीजिए दो साल तो निकल गए। बाकी तीन साल हम क्या कर लेंगे, हमने कुछ किया ही नहीं जाना हमारा तय है। लेकिन आपको तीन साल के लिए छुट्टी नहीं दी जा सकती कि आप राजस्थान की जनता को असुरक्षा पैदा कर दें और जनता के लिए संकट कर दें। उन्होंने कहा- बीजेपी को जवाब देना होगा। स्कूल हमारी पावर है, स्कूल के बच्चे हमारी पावर है। स्कूल के बच्चों के लेकर, प्रिसिंपल और संचालकों से बात करके कैसे अच्छे से अच्छा माहौल तय किया जा सकता है वो करना पड़ेगा। सेंट एंसलम नॉर्थ सिटी स्कूल में वार्षिक उत्सव “द राइजिंग स्टार”कार्यक्रम विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रताप सिंह खाचरियावास और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिशप जोसेफ कैलारकल (बिशप, जयपुर) ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बिशप ऑस्वाल्ड लुईस (बिशप एमेरिटस, जयपुर डायसिस) भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर थामस मनिपरमबिल ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्ष भर की शैक्षणिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। इस दौरान गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य और नाटक शामिल थे। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। मुख्य अतिथि प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा को जीवन का मूल मंत्र अपनाने का संदेश दिया। अध्यक्ष बिशप जोसेफ कैलारकल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। अंत में, स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यहां देखें फोटोज