शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना जिले के खन्ना की अनाज मंडी में “पंजाब बचाओ रैली” का आयोजन किया। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रैली को संबोधित किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सीएम मान के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें मान ने कहा था कि अकाली दल के पास 11 सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए भी लोग नहीं हैं। सुखबीर बादल ने दावा किया कि आने वाले 4 महीनों में सीएम भगवंत मान को 11 लोग भी साथ नहीं मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।इस दौरान सुखबीर बादल ने पंजाब के आढ़तियों का भी समर्थन किया। यादविंदर सिंह यादू को विधायक बनाने की अपील उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के सीएम रहते आढ़तियों की आढ़त 2.5 प्रतिशत तय की गई थी, जिसे अब घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने इस फैसले को आढ़तियों के साथ अन्याय बताया और उन्हें ईपीएफ (EPF) के दायरे में लाने के फैसले का भी विरोध किया। बादल ने खन्ना हलके से यादविंदर सिंह यादू को विधायक बनाकर भेजने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि अकाली दल की सरकार बनने पर खन्ना और जगराओं को जिले का दर्जा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंजाब के हर जिले में मेडिकल और वेटनरी कॉलेज खोलने और बुजुर्गों को 3100 रुपए मासिक पेंशन देने का वादा किया। पंजाब के फैसले केजरीवाल कर रहे सुखबीर बादल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए जो दर्द प्रकाश सिंह बादल के दिल में था, वह राहुल गांधी या दिल्ली के नेताओं में नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में सीएम केवल नाम के हैं और असली फैसले अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। बादल ने दावा किया कि डीएसपी, एसडीएम और तहसीलदार की नियुक्तियां भी दिल्ली से की जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के इशारे पर उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के माध्यम से हर महीने लगभग 200 करोड़ रुपए इकट्ठे किए जा रहे हैं और जीएसटी विभाग के जरिए व्यापारियों से जबरन वसूली हो रही है।

You missed