जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर ने क्लब के प्रधान अली राम लुभाया की अध्यक्षता में सेवा प्रोजेक्ट किया। सदस्यों ने पिंगलवाड़ा में भोजन करवाया। प्रोजेक्ट में मुख्यातिथि चार्टर गवर्नर जीएस जज रहे। इसके साथ ही संदीप कुमार जिला गवर्नर, अनिल कुमार पूर्व गवर्नर, हरपाल सिंह जिला प्रेस सचिव, मनीष कुमार, जीएस जज आदि सदस्य मौजूद रहे।